फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंथवारी मंदिर में मां काली के जेवर चोरी

Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। नगर के पंथवारी देवी मंदिर को चोरों ने चार दिन में दूसरी बार निशाना बनाया है। बीती रात चोर यहां से माता काली के जेवर और दानपात्र चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व चोर मंदिर से घंटे चोरी कर ले गए थे। मंदिर के बाहर लगे पान के एक खोखे को भी तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस की कार्यशैली से चोरों के हौंसले बुलंद हो गए और उन्होंने बीती रात फिर से मंदिर में धावा बोल दिया। चोर मंदिर के चैनल का ताला तोड़कर मां काली की सोने की नथनी, चांदी के पांच सिक्के और अन्य जेवर चोरी कर ले गए। चोर मंदिर का दानपात्र भी ले गए हैं, जिसमें लगभग ढाई हजार रुपये की नगदी होने का अनुमान है। सुबह मंदिर पर रहने वाले पुजारी राजपुरी साफ सफाई करने पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चल सका। जानकारी पाकर तमाम श्रद्धालु मंदिर पर एकत्र हो गए। लोगों का कहना था कि पुलिस यदि पहले हुई चोरी की घटना का संज्ञान में लेती तो दूसरी बार चोरी की घटना को होने से रोका जा सकता था। पुजारी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें