शाहजहांपुर। जय गुरुदेव सत्संग आश्रम द्वारा खिरनी बाग रामलीला मैदान पर सत्संग समारोह हुआ। जिसमें दूर दराज से आए सभी सत्संगियों ने समारोह में प्रवचनों को सुना और प्रसाद ग्रहण किया।
जय गुरुदेव नाम प्रभु के निकटतम शिष्य उमाकांत तिवारी महाराज ने बाबा के आत्म कल्याणकारी, मानव समाज हितकारी व प्रेम सदभाव का स्वरूप उनके प्रेमियों तक सत्संग समारोह के जरिए पहुंचाया। उन्हाेंने कहा कि मनुष्य को हिंसा, चोरी, डकैती, कत्ल, लूटपाट, बेईमानी आदि दानवी विचारों से मुक्त होना चाहिए।
समारोह में सह संचालक कालिका प्रसाद वर्मा, प्रेम चंद्र वर्मा, गौरी शंकर मौर्या, हरीश कुमार गंगवार, राहुल सिंह चौहान, रामदास, संजय, पुवायां की विधायक शकुंतला देवी, पूर्व विधायक कृष्णाराज, महेश सिंह, सुधीर सिंह आदि ने बाबा का माल्यार्पण किया। समारोह का संचालन प्रहलाद शाह ने किया। सत्संग में शामिल होने आए लोगों की भीड़ के कारण सुदामा चौराहा पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।