फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूल में लगी आग, रसोइया झुलसी

Tue, 18 Dec 2012 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के एक प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे स्कूल में भगदड़ मच गई। महिला रसोइया ने बहादुरी के साथ काम करते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग बुझाते समय वह भी झुलस गईं।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल सिंजई व मतानी मोहल्ले के स्कूल एक ही भवन में चलाए जा रहे है। दोनों स्कूलों के बच्चे एक ही छत के नीचे बैठते है और बच्चों को दिया जाने वाला दोपहर का खाना भी एक ही रसोईघर में बनता है। सोमवार को विद्यालयों की शिक्षक हिना आलम व शाहिदा खातून बच्चों को पढ़ा रहीं थीं और रसोइया राजेश्वरी देवी व प्रमोदरी खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलेंडर के पाइप में आग लग गई। आग कुछ ही देर में सिलेंडर तक पहुंच गई। जिससे स्कूल में हड़कम्प मच गया। रसोईघर के पास ही बैठे पढ़ाई कर रहे बच्चों में भगदड़ मच गई। सिलेंडर में आग लगने पर बच्चों को भवन से बाहर निकाला गया। इसके बाद खाना बना रही रसोईया राजेश्वरी देवी ने अग्निशमन यंत्र आग को बुझाना शुरू किया। कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग बुझाने के दौरान रसोइया का एक पैर भी झुलस गया। उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें