फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में लगा ईटीपी प्लांट बना शोपीस

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी का पानी जहरीला होने से दो पशुओं की मौत
विज्ञापन

- चीनी मिल की राख बनी क्षेत्रवासियों की समस्या
अमर उजाला नेटवर्क
मकसूदापुर-बंडा। चीनी मिल की चिमनी से निकलने वाली राख ने आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आज तमाम लोगों ने मिल प्रशासन को पत्र देकर समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गांव कुंइया महोलिया, मकसूदापुर, उदरा टिकरी, कुर्रैयाकलां, ईसापुर, अजोधापुर, नटियूरा आदि के लोगों ने मिल प्रशासन को दिए पत्र में कहा कि चिमनी से निकलने वाली राख भारी मात्रा में गांवों तक पहुंच रही है। इससे खेत में खड़ी फसल और चारे के ऊपर राख गिरने से काफी नुकसान हो रहा है। घर आंगन के ऊपर से भारी मात्रा में राख उड़ रही है, जिससे भोजन तो दूषित हो रहा है। साथ ही सूखने के लिए डाले गए कपड़े भी काले हो रहे हैं। मिल से निकले नाले का गंदा पानी खन्नौत नदी के पानी को भी दूषित कर रहा है।
विज्ञापन

मिल में लगा ईटीपी प्लांट शोपीस बना हुआ है। प्लांट से पानी साफ नहीं होने से दूषित पानी नदी में पहुंच रहा है। नदी का पानी जहरीला होने के कारण गांव अजोधापुर के निर्मल सिंह और गांव नटियूरा के दर्शन सिंह की 80 हजार रुपए की दो भैंसों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी गांव के लोग मिल गेट पर ताला डालकर आंदोलन करेगे।
मिल प्रशासन को पत्र देने वालो में विश्राम सिंह, हरदेव सिंह, मंजीत सिंह, भजन सिंह, गुरुवचन सिंह, रंजीत सिंह, दर्शन सिंह, रामसेवक, गंगादीन, सोनपाल, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह आदि लोग शामिल थे।



गन्ना मूल्य घोषित
कराने की मांग
- किसान मजदूर संगठन की हुई बैठक
अमर उजाला नेटवर्क
बंडा। किसान मजदूर संगठन की नगर कार्यालय पर हुई बैठक में गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित किए जाने की मांग की गई।
बैठक में तहसील अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि रंगनाथन कमेटी से गन्ना किसानों को भारी नुकसान के साथ मिल मालिको को ही लाभ मिलेगा। मिल मालिक औने पौने दामों में गन्ने की खरीद करेंगे। इसलिए किसानों को चार दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर रंगननाथन कमेटी को भंग कराने की मांग में संगठन का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य निर्धारित नहीं किया है जो किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से गन्ने का 300 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किए जाने की मांग की।उन्हेंने कहा कि यदि 300 से कम मूल्य निर्धारित होता है तो उनका संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
बैठक में संगठन के मुखिया वीएम सिंह के प्रतिनिधि रामखिलावन, होरीलाल, रामस्वरुप, अमरीक सिंह, हरिप्रसाद, सियाराम आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें