- जिला जेल के निरीक्षण के लिए पहुंचे एडीजी
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। अपर महानिदेशक (कारागार) आरपी सिंह ने शनिवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश की जेलों को पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव मंजूर होते ही जेलों को कंप्यूटरीकृत कराने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
श्री सिंह शनिवार को दोपहर बाद जेल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि नई जेल बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता है, इसके लिए डीएम को लिखा गया है। साथ ही मैनपावर बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। एडीजी ने बताया कि उन्होंने जेल आकस्मिक निरीक्षण किया गया। बैरक, अस्पताल और भोजनालय चेक किया। यहां व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। खाना चक कर उसकी गुणवत्ता भी परखी। साथ ही बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। किसी भी तरह की शिकायत सामने नहीं आई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सोहन लाल गुप्ता, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।
विशेष अदालत में तीन
मुकदमों का निस्तारण
शाहजहांपुर। शनिवार को जिला कारागार में विशेष जेल अदालत का आयोजन हुआ। सीजेएम पृथ्वीपाल यादव ने जेल में निरुद्ध बंदियों के मुकदमों की सुनवाई की। कुल 15 मुकदमों की सुनवाई की गई। जिसमें से तीन मुकदमों का निस्तारण कर दिया गया। अदालत के आयोजन में जेल अधीक्षक सोहन लाल गुप्ता, जेलर मनीष कुमार के अलावा नीरज कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडे, एसपी कुरील, अनुराग सिंह का सहयोग।