फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के सामने पिस्टल लहराकर दिखाई दबंगई

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के पास गाड़ी खड़ी करने पर चालक को धमकाया
विज्ञापन

पुलिस के सुनवाई न करने पर विधानसभा में उठाएंगे मामला: नीरज
अमर उजाला नेटवर्क
कलान। एक विवाह समारोह में शिरकत करने आए बसपा विधायक नीरज मौर्य को शनिवार रात विरोधियों की दबंगई का सामना करना पड़ा। घर के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पहले उनके ड्राइवर को रिवाल्वर तानकर धमकाया और बाद में उनके सामने भी वहां से निकलते वक्त पिस्टल लहराकर चैलेंज दिया गया। सूचना देने पर एसओ के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज विधायक ने एसपी चंद्र प्रकाश को सारी घटना बताई और ‘जंगल राज’ दुरुस्त नहीं होने पर यह प्रकरण विधानसभा में उठाने की चेतावनी दी।
हुआ यह कि श्री मौर्य कसबे के सेवानिवृत्त शिक्षक रतीराम कश्यप की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। उनका वाहन जलालाबाद निवासी लियाकत चला रहा था। विधायक के पंडाल में जाने पर लियाकत ने गाड़ी अनजाने में रोड पर एक ऐसे घर के पास खड़ी कर दी जो उनके विरोधी गुट का था। घर के अंदर से एक व्यक्ति ने बाहर आते ही चालक पर बरसते हुए रिवाल्वर निकाल लिया।
विज्ञापन

विधायक के अनुसार: लियाकत ने कोई विवाद किए बगैर गाड़ी हटा ली और अपने साथ हुई बदतमीजी की जानकारी दी। इस पर एसओ गौरव वर्मा को फोन पर इत्तला दी। उनके नहीं आने पर कुछ देर बाद फिर फोन किया, लेकिन वे फिर भी नहीं आए। इससे धमकाने वालों के हौसले इतने बढ़ गए कि चलते समय उन्हें भी पिस्टल लहराकर दिखाया गया। इस मसले पर एसपी से दो बार बात हो चुकी है। कोई कार्यवाही नहीं होने पर मामला विधानसभा में उठाकर सरकार को कानून के राज से अवगत कराऊंगा।


‘विधायक ने जिन लोगों की शिकायत की है, वे यादव बिरादरी के हैं और उन पर पिछली सरकार में कुछ मुकदमें दर्ज हो गए थे। इसी को लेकर उनकी श्री मौर्य से अनबन चल रही है। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा। मैं जब तक मौके पर पहुंचा, विधायक वहां से जा चुके थे।’
विज्ञापन

-गौरव वर्मा, थानाध्यक्ष, कलान


‘एसओ को मौके पर भेजकर गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकरण में जैसी तहरीर मिलेगी, उसी आधार पर उचित धाराओें में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।’
-चंद्र प्रकाश, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें