फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैतृक गांव में हुआ देवेश का अंतिम संस्कार

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन

- घटना के बाद से घरवालों का है रो-रोकर बुरा हाल
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेश वैश्य का आज सुबह पैतृक गांव बड़ागांव के पूरब स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जिले भर से शिक्षक नेता, समाजसेवी, तमाम राजनीतिक दलों के नेता, व्यापारी आदि पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रात में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया था। सुबह तमाम लोगों ने उनके शव पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद घरवालों के रुदन और बेहद गमगीन माहौल में शव को श्मशान घाट ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में धीरज शर्मा, पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, संजीव मेहरोत्रा, विक्की श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कोबिद सिंह, चेतराम, रजनीश दीक्षित, डीपीएस राठौर, राकेश मिश्रा अनावा समेत काफी लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

क्षमा गुप्ता का शव भी रात में ही कमलबाग स्थित आवास पर लाया जा चुका था। दोपहर बाद जेबां मार्ग स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पति रामसेवक ने उनको मुखाग्नि दी तो तमाम आंखें नम हो उठीं। उनकी अंतिम यात्रा में नगर के तमाम व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील, मंगल मिश्रा, धीरज शर्मा, सुधीर सोनी, सुनील बंसल सहित तमाम व्यापारियों ने शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

चालक गांव भूड़ा मैनारी निवासी अरमोद का अंतिम संस्कार पुवायां-शाहजहांपुर मार्ग के पास स्थित खेत में किया गया। इस दौरान पूरा गांव मौजूद रहा। चालक की पत्नी पुष्पा देवी और माता कमला देवी की स्थित आज भी ठीक नहीं है। दोनों रह-रहकर बेहोश हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें