फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैना में ब्रेकर फेल होने से पूरी रात गुल रही बिजली

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज और गोविंदगंज सब स्टेशन से ठप हुई सप्लाई
विज्ञापन

- शट डाउन से बंद रहे ककरा और अब्दुल्लागंज हाईडिल
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। गुरुवार को सुबह रोजा में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर फेल होने से पैदा हुए बिजली संकट से शहर के बाशिंदे देर शाम उबर पाए कि दो घंटे बाद ही पॉवर कारपोरेशन की ट्रांसमिशन विंग के पैना स्थित 220 केवी स्टेशन का एक ब्रेकर फेल हो गया। इस फाल्ट केचलते शहर के बहादुरगंज और गोविंदगंज सब स्टेशनों से जुड़े कई मोहल्लों और कॉलोनियों में रात भर अंधेरा रहा। उधर, रोजा में बदले गए ट्रांसफार्मर पर अवशेष कार्य पूरा करने को शट डाउन लिए जाने से ककरा कलां और अब्दुल्लागंज सब स्टेशनों की बिजली कटौती अवधि खत्म होने के बाद भी शाम तक गुल रही।
पैना पॉवर स्टेशन पर ब्रेकर की खराबी का खुलासा देर रात तब हुआ जब गोविंदगंज की लाइन चालू करने की कोशिश की गई। लाइन पर सप्लाई चालू नहीं होने पर एसडीओ (ट्रांसमिशन) ने पॉवर स्टेशन कैंपस के यार्ड में जाकर मशीनें चेक कीं तो ब्रेकर में खराबी पाई गई। यह फाल्ट आज सुबह ठीक हो सका। इस कारण गोविंदगंज और बहादुरगंज सब स्टेशनों से जुड़े सिविल लाइंस, डीएम कंपाउंड कालोनी, दिलाजाक, कैंट (आंशिक), जलालनगर, तराई बस्ती, स्टेशन रोड, गोविंदगंज मार्केट, कचहरी तिराहा, कटिया टोला, सदर बाजार, मेन बहादुरगंज बाजार, तारीन बहादुरगंज, मल्हार मोड़, तारीन टिकली की नई कालोनी आदि क्षेत्रों में पूरी रात बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण प्रभावित क्षेत्रों के घरों में लगे इन्वर्टर फेल हो गए और छतों पर रखीं टंकियां खाली होने से पानी का संकट पैदा हो गया। उधर, रोजा में बदले गए ट्रांसफार्मर के स्थापन कार्य को आज फिर दिन में कटौती के अतिरिक्त शट डाउन लिया गया। इस कारण ककरा और अब्दुल्लागंज सब स्टेशनों से जुड़े शहरी इलाकों को आज शाम करीब चार बजे के बाद बिजली मिल पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें