फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाब को फांसी से पस्त होंगे आतंकियों के हौसले

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

शाहजहांपुर। आतंकी अजमल आमिर कसाब को फांसी दिए जाने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद समेत कई संगठनों के वक्ताओं ने कहा कि कसाब को फांसी दिए जाने से आतंकियों के हौसले पस्त होंगे और लोकतंत्र मजबूत होगा।
बजरंग दल के कार्यकर्ता बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में जमा हुए। उन्हें संबोधित करते हुए सह जिला संयोजक राजेश अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार को अब अफजल गुरु को फांसी देने में देर नहीं लगानी चाहिए। इस अवसर पर राहुल पाठक, सुनील गुप्ता, राजेंद्र त्रिपाठी, शैलेश शुक्ला, अवधेश सिंह तोमर, अरुण दीक्षित आदि भी थे।
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष जगतबंधु रघुवंशी के मंदिरगंज स्थित आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कसाब को फांसी आतंकी हमले में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्घांजलि हैं, लेकिन इसमें लगा चार साल का वक्त सरकार की कमजोर इच्छा शक्ति को दर्शाता है। प्रवक्ता सुचित सेठ ने कहा: अब संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को भी सजा मिलनी चाहिए। बैठक में संतोष पाल सिंह, दुर्गेश मिश्र, रोशन कनौजिया, आशीष त्रिपाठी, सुमित खन्ना आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं में विभाग संयोजक अंशुल सिंह चौहान व नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में डीपी सिंह राठौर, पवन सिंह, अनिल वाजपेयी, सूर्य प्रकाश गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, हिमांशु पाराशरी, मनोज सिंह राठौर, पारस मिश्रा आदि ने विचार रखे। कांग्रेस सेवादल की बैठक में शहर मुख्य संगठक संजीव गुप्ता ने कहा कि सरकार के इस फैसले से देश की जनता में कानून के प्रति आस्था बढ़ेगी। मो. शमशाद खां, अनिल गुप्ता, शिव चरन, विशाल गुप्ता, रामकुमार वर्मा, देवेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें