फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलावे से लौट रही युवती से लूट ली चेन

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। देरशाम बुलावे से घर लौट रही युवती से एक युवक ने सोने की चेन लूट ली और भाग गया। युवती की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाजनान निवासी जूता व्यवसायी अनिल की पुत्री रोली गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह देरशाम पास के ही एक घर में बुलावा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रहे इसी मोहल्लेके हिमांशु ने उसे अकेला पाकर उसके गले में पड़ सोने की चेन खींच ली और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर एक अन्य घटना में गांव हीरानगर की एक महिला ने गांव के ही नरेश और चेतराम के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें