फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से शादी पर तुला है पीआरडी जवान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। एक पीआरडी जवान नाबालिग लड़की से एकतरफा शादी करने पर तुला हुआ है। वह जबरिया लड़की के घर में जा घुसता है और विरोध करने पर लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी देता है। विरोध पर वह कई बार लड़की और उसके पिता को पीट चुका है।
विज्ञापन

गांव मीरपुर हरदुआ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी एक पुत्री की आयु 14 वर्ष है। एक पीआरडी जवान शराब पीकर उनके घर घुस आता है और पुत्री से छेड़छाड़ करता है। उसका कहना है कि लड़की की शादी उससे नहीं हुई तो वह कहीं भी उसकी शादी नहीं होने देगा। लड़की और उसने पीआरडी जवान का विरोध किया तो 17 नवंबर को वह उसके घर घुस आया और लड़की को पीटकर घायल कर दिया। वह लड़की के साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है।
घर आने पर लड़की ने उसे मारपीट की बाबत बताया तो उसने पीआरडी जवान से शिकायत की, जिस पर उसने कहा कि लड़की से जबरिया शादी कर लूंगा और विरोध करने पर जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन

‘आरोपी तहरीर देने वाले का पड़ोसी है। तहरीर पर जांच की जा रही है। मामला मामूली विवाद का है। तहरीर बढ़ा चढ़ा कर दी गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन

सोनकर बाबू, एसएसआई पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें