मीरानपुर कटरा। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली भेजा गया है।
बताया जाता है कि गांव खिरिया सकटू के प्यारेलाल अपने बेटे 25 वर्षीय अनिल के साथ बाइक से दवा लेने कटरा आए थे। जब यह दोनों दोपहर बाद वापस लौट रहे थे, तो हाईवे पर हाईडिल के पास इन्हें एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दोनों उछलकर बाइक से नीचे आ गिरे। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता प्यारेलाल को इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। खबर भेजे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। अनिल की मौत से उसके
दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
थाना भमौरा (बरेली) के गांव बल्लिया निवासी राजेंद्र (26) पुत्र महिपाल को कांट रोड स्थित अकर्रारसूल पुर के पास 24 अक्तूबर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन युवक के शव को अपने गृह जनपद ले गए।