फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में लगे वृद्ध की मौत

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन लेने आए थे जानकी प्रसाद
विज्ञापन

- दिवाली पर घर में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क
खुटार। दिवाली पर घर के खर्च के लिए वृद्धावस्था पेंशन लेने आए एक व्यक्ति की मौत हो गई। वृद्ध की मौत के चलते घर में कोहराम मचा हुआ है।
गांव नरौठा देवीदास निवासी 80 वर्षीय जानकी प्रसाद के पास मात्र चार बीघा जमीन है। उसके दो पुत्र बाबूराम और खुशीराम मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर करते हैं। जानकी प्रसाद को वृद्धावस्था पेंशन मिलती है। दीपावली पर घर के लिए सामान आदि खरीदने को रुपये नहीं थे। पत्नी जगरानी ने उन्हें बैंक से पेंशन निकाल लाने को कहा। जानकी प्रसाद सुबह 10 बजे ही खुटार में बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक की शाखा में आ पहुंचा और रुपये निकालने के लिए लाइन में लग गए। लाइन लंबी होने के कारण दोपहर बारह बजे तक भी उसका नंबर नहीं आ सका। इसी बीच उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। वह लाइन में ही बैठ गया। थोड़ी ही देर बाद वह गिर गया। लाइन में लगे गांव के ही कुछ लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी घर पहुंची तो पत्नी जगरानी गश खाकर गिर पड़ी। परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। घरवालों ने बताया कि गरीबी के चलते वह काफी परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें