फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना दीपोत्सव

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षा और डान एंड डोना में हुए आयोजन
विज्ञापन

- बच्चों ने पेश किए कई रंगारंग कार्यक्रम, स्कूल प्रबंधकों ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। स्कूली बच्चों में दिवाली को लेकर खासा उत्साह है। स्कूल-कॉलेजों में त्योहार पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आकांक्षा हाईस्कूल में दीपावली और बाल दिवस के उपलक्ष्य में मेला का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। उद्घाटन डीआईओएस निरंजन देव वर्मा और प्रबंधक उर्मिला सक्सेना ने मां सरस्वती, भगवान श्रीराम और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले पत्रकार कुलदीप दीपक ने डीआईओएस को बुकें देकर स्वागत किया। इस अवसर पर शिखा मिश्रा, नीलम, ममता, रुचि, शुभा, प्रिया, मोनिका, संध्या, अर्चना, सरोज आदि का योगदान रहा। दिव्या शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने जताया।
विज्ञापन

डान एंड डोना कांवेंट में दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान फैंसी ड्रेस, कलश सज्जा, दीप सज्जा, कार्ड मेकिंग, मोमबत्ती सज्जा, रंगोली सजाओ प्रतियोगिता तथा रामलीला का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रधानाचार्य एके तिवारी ने किया। प्रबंधक आलोक अंचल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में जोसेफ थॉमस, निदा खलीक, शिवानी रस्तोगी, रजनी गुप्ता, भावना वाजपेयी, संगीता गुप्ता, डीपी पांडेय,फराज अहमद, ऋषि दीक्षित आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें