फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बारात के साथ रामलीला शुरू

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। शिव बारात के साथ ऐतिहासिक रामलीला मेला शुरू हो गया।
विज्ञापन

शिव बारात मेले से शुरू होकर राजभवन होते हुए कटरा बाजार, चौराहा बाजार, राजा मार्केट, हरेराम पक्का तालाब आदि से निकलकर मेला स्थल पर समाप्त हुई। बारात में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिव बारात में शामिल देव प्रतिमाओं का नगर में तमाम स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। शिव बारात में भगवान शंकर, ब्रह्मा जी, कृष्ण भगवान, कृष्ण अर्जुन, सत्यनारायण भगवान, मां शैलपुत्री आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मेला मंत्री राकेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मेले को भव्य और विशाल बनाने को तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। मेले में बाहर से आने वाली दुकानों और खेल तमाशे वालों को विशेष सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने दुकानदारों से मेले में भारी संख्या में शिरकत करने की अपील की है। बारात आयोजन में गंगाराम मिश्रा, राजीव सिंह, अरूणोद मिश्र, ब्रजकिशोर, अमरदेव गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्ता, संतोष कुमार वैश्य, राधाकृष्ण वर्मा, मनोज कुमार सिंह, सतीश प्रेमी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें