फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब लोगों को पालिका से मुफ्त मिलेगी बिजली

Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रात में जगमगाएंगी पुवायां की गलियां
विज्ञापन

- विधायक ने किया सीसी रोड का उद्घाटन
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता ने आज मुहल्ला छावनी में जनरेटर का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होेंने क्षेत्र में कई मार्गों का उद्घाटन भी किया।
जनरेटर से स्ट्रीट लाइट की योजना का शुभारंभ करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि अभी तक पुवायां के मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट जनरेटर से जलती थी। मुहल्लों में अंधेरा रहता था। नागरिकों की समस्या को देखते हुए गलियों में भी स्ट्रीट लाइट लगवाकर जनरेटर से जोड़ दिया गया है। अब रात में सभी मुहल्लों की गलियां जगमग रहेंगी। इससे लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में तमाम लोग बेहद गरीब हैं और बिजली कनेक्शन लेने में असमर्थ हैं। उनको एक पंखा और बल्व का कनेक्शन पालिका की ओर से देने की योजना है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद विधायक शकुंतला देवी और चेयरमैन ने विधायक निधि से निर्मित जेबां रोड से संत कृपाल आश्रम तक सीसी रोड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पवन पांडे, राहुल अग्निहोत्री, रजनीश शर्मा, राजेश त्रिवेदी, गौरव त्रिवेदी, भगवानदास, रामदास, दिनेश कुमार, पातीराम, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें