शाहजहांपुर। प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री ओमप्रकाश सिंह 30 अगस्त को आएंगे। वह विकास भवन में 11 बजे होने वाली जिला योजना की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीडीओ जनार्दन ने बताया कि बैठक में वर्ष 2011-12 जिला योजना की वित्तीय/ भौतिक प्रगति की समीक्षा के साथ ही प्रस्तावित जिला योजना 2012-13 एवं पंचवर्षीय योजना वर्ष 2012-17 के अनुमोदन पर विचार होगा।
इसी क्रम में डीएम रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में 28 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन सभागार में बैठक होगी, जिसमें उक्त योजनाओं पर विचार किया जाएगा।