फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइसल कॉलेज में छात्रों का हंगामा

Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा नौ, ग्यारह के अग्रिम पंजीकरण फार्म नहीं हुए जमा
विज्ञापन

- प्रधानाचार्य ने कहा: मामला कोर्ट में लंबित
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। नगर स्थित डाइसल इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल और इंटर के छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने गत वर्ष के कक्षा नौ एवं ग्यारह के अग्रिम पंजीकरण फार्म जमा नहीं करने पर रोष जताया। कॉलेज से जाने के बाद छात्रों ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर वहां भी नारेबाजी की और धरना देकर कॉलेज की धांधली रोकने की मांग की।
कॉलेज के छात्रों का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया। छात्रों ने बताया कि बीते सत्र में भरवाए गए अग्रिम पंजीकरण फार्म आज तक डीआईओएस कार्यालय में जमा नहीं किए गए, जबकि इस सत्र में उनका अगली कक्षा में प्रवेश कर लिया गया। अग्रिम पंजीकरण फार्म जमा नहीं होने से उन्हें बोर्ड परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। नियमानुसार वह अगली कक्षा के लिए वैध ही नहीं हैं। परिषद के जिला संयोजक राजकमल वाजपेयी ने कहा कि छात्रों के साथ कॉलेज प्रशासन ने धोखा किया है, जो किसी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रोहित मिश्रा, आकाश तिवारी, अभिषेक, राहुल, पंकज मिश्रा, नवेंदु, सुबोध, अंकित सिंह, विशाल, राजेंद्र प्रसाद, शुभम, नेहा, आजम, मो. आसिफ, कहकशां, रुबिना, अंशुल, दानिश आदि शामिल रहे।
इधर, कॉलेज प्रधानाचार्य शैरल राजेश ने डीएम को पत्र भेजकर इस संबंध में अवगत कराया कि पहली अक्तूबर 2011 को भारतीय स्टेट बैंक की टाउनहाल शाखा का सर्वर फेल होने के कारण एवं अगले दिन गांधी जयंती होने के कारण कक्षा नौ और ग्यारह का अग्रिम पंजीकरण शुल्क निधारित समय पर जमा नहीं हो सका। तीन अक्तूबर को शुल्क जमा किया गया। इसके बाद अग्रिम पंजीकरण आवेदन पत्र डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त किए गए, लेकिन डीआईओएस ने यह कहकर फार्म जमा नहीं किए कि शुल्क पहली अक्तूबर के बाद जमा किया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद क्षेत्रीय सचिव और शिक्षा निदेशक से भी पत्र व्यवहार किया गया। बात नहीं बनने पर इस संबंध में उच्च न्यायालय में रिट दायर की गई है। यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें