फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनहाल शहीद द्वार में नुमाइश शुरू

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन तनवीर खां ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

शाहजहांपुर। शहर के टाउनहाल क्षेत्र में गर्मी की छुट्टियों का भरपूर लुत्फ उठाने के लिए नुमाइश का शुभारंभ बुधवार से हो गया। उद्घाटन निवर्तमान चेयरमैन तनवीर खां ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री खां ने उम्मीद जताई कि शहीद द्वार मैदान में शुरू हुई मेला प्रदर्शनी जनपदवासियों को स्वस्थ मनोरंजन करने में कामयाब होगी और लोग आवश्यकतानुसार खरीददारी भी कर सकेंगे। बच्चों के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार झूले एकबार फिर आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसके बाद श्री खां ने प्रबंध समिति के सदस्यों ज्ञानेंद्र यादव, इमरान खां, वसी उल्ला खां, सिकंदर खां, मंजूर खां, इकबाल, मो. शफीफ आदि के साथ नुमाइश का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर राशिद खां, गौहर महबूब, अवधेश गुप्ता, राजेंद्र राठौर, चंदन वर्मा, उमेश अरोड़ा, सौरभ सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें