फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर्स पर पकड़ीं अनियमितताएं

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बुधवार को पुवायां के दो मेडिकल स्टोर्स चेक करके वहां कई अनियमितताएं पकड़ीं। इस दौरान उन्होंने दो दवाओं के नमूने भी जांच को लिए।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर श्री त्रिपाठी के अनुसार डाकबंगला रोड पर वहां के डॉ. अतुल पांडेय की पत्नी रुचि पांडेय के सावित्री मेडिकोज को चेक करने के दौरान पांच हजार रुपये की चार दवाओं के खरीद बिल प्रस्तुत नहीं किए गए। इसी तरह शाहजहांपुर रोड स्थित पुवायां मेडिकल हाल के स्वामी आदेश कुमार पुत्र रामऔतार गुप्ता ने भी 3500 रुपये मूल्य की चार दवाओं के खरीद बाउचर उपलब्ध नहीं कराए। ऐसी सभी दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। साथ ही आदेश के दवा प्रतिष्ठान से दो टेबलेट्स के सैंपल भी लिए गए, जिनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। दोनों प्रकरणों में औषधि नियंत्रक से कार्यवाही की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें