फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पन्द्रह दिन बाद भी गेहूूं का उतार नहीं

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई अटसलिया प्रकरण
विज्ञापन

नौ ट्रक अब तक नहीं हो पाए अनलोड
मामले से भी इनका कोई लेना-देना नहीं
रोजा। गत 23 अप्रैल को एफसीआई के अटसलिया गोदाम में जो कुछ हुआ, उससे यह तो साफ है कि अनलोडिंग के नाम पर यहां धंाधली चल रही है और जो कुछ प्रशासन ने किया वह स्वागत योग्य है, लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों ने इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया है, जिस कारण नौ ट्रकों में रखा सरकारी गेहूं अभी तक अनलोड नहीं हो पाया है जबकि इस प्रकरण में पकड़े गए आरोपियो का इन ट्रकों से दूर तक कोई संबंध नहीं पाया गया है।
बता दें कि एफसीआई अटसलिया के डिपो प्रभारी सुरेन्द्र पाल ने गत 23 अप्रैल को रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कार पर सवार सात लोगों ने सुरक्षा कर्मियों से मारपीट कर जबरन अपने ट्रकअंदर कर लिए हैं। उस समय एसडीएम सदर भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आननफानन में कार्रवाई करते हुए अरविन्द मिश्रा, राम मोहन मिश्रा, अशोक मिश्रा, संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया और मौके से राजीव, नौशाद और प्रेमपाल को फरार दर्शाया गया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियो के पास से असलहे, कार और पीआरडी जवानो से लूटे गए कारतूस भी बरामद किए थे।
बता दें कि रिपोर्ट में जब सात लोग दर्शाये गए, जिनको पहले ही दिन पुलिस ने अपनी विवेचना में खोल दिया जो पुवायां क्षेत्र के हैं और जिन ट्रकों के नंबर दर्शाए गए हैं वे भावलखेड़ा के सेन्टरों से आए हैं, जिनका पकड़े गए आरोपियो से उनका कुछ लेना-देना नहीं है। अभी तक किसी भी चालक ने आरोपियों के खिलाफ मुंह तक नहीं खोला है और सार्वजनिक संपत्ति की क्षति की जो बात कही जा रही है उसका भी कोई प्रमाण और साक्ष्य पुलिस के पास नहीं दिखता।
विज्ञापन

एक बात और चर्चा में है कि जिन वाहनों के नंबर 23 अप्रैल को एफआईआर में लिखाए गए थे, उसमें से दो वाहन पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद अन्दर किए हैं।
इस पूरे मामले में ट्रकमालिकों ने भी पुलिस अधीक्षक से भेंटकर अपना पक्ष रखा है और पकड़े गए आरोपियों से कोई संबंध न होने की बात कहते हुए सही विवेचना की मांग की है, लेकिन घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सरकारी गेहूूं को अनलोड नहीं करा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें