फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में आडे़ आने पर हुई थी हत्या

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मजीत हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन

- पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- तीस जनवरी को दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन पुलिस ने आत्मजीत हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या की वजह अवैध संबंधों का विरोध करना बताई जा रही है।
तीस जनवरी को भगवंत सिंह पुत्र सरदार ईश्वर सिंह निवासी फत्तेपुर रेती ने अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ बेटे आत्मजीत की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आत्मजीत की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी हरदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि आत्मजीत की हत्या की वजह उसकी पत्नी से हरदीप के अवैध संबंध होना बनी। हरदीप, आत्मजीत के घर आता-जाता था, इसी दौरान उसकी पत्नी से उसके संबंध हो गए थे। इसका विरोध करने पर ही आत्मजीत की गोली मार कर हत्या की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें