फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी रचा रहा पति, ससुर दबोचे

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई
विज्ञापन

- पुलिस के पहुंचने तक शेष बची थी सिर्फ विदाई की रस्म
अमर उजाला नेटवर्क
जलालाबाद। पत्नी की शिकायत पर दूसरी शादी रचा रहे पति और उसके पिता को कोतवाली पुलिस ने विवाह स्थल से दबोच लिया। समाचार भेजे जाने तक दोनों पक्ष के तमाम लोगों का कोतवाली में जमघट लगा था, परंतु कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी।
मूलरूप से बदायूं के गांव गूरा निवासी संतोष परिवार सहित दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। करीब चार साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री शोभा की शादी दातागंज केएक युवक के साथ की थी, जिससे उसे सालभर का एक बच्चा भी है। कुछ दिन पहले शोभा अपने मां-बाप केपास दिल्ली चली गई। इधर, विवाहिता के पति तथा उसके घरवालों ने अपने इस लड़के का विवाह क्षेत्र के गांव कसारी की एक युवती से तय कर दिया। शुक्रवार रात गांव कसारी में इस लड़के की बारात लेकर घरवाले कसारी पहुंचे। इसकी भनक किसी तरह शोभा और उसके मां-बाप को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही वह लोग दिल्ली से चलकर यहां पहुंचे और कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की मौजूदगी के बाद भी उसका दामाद दूसरी शादी कर रहा है। कोतवाली इंचार्ज आरके सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव कसारी में पुलिस बल भेजकर आरोपी लड़के और उसके पिता को पकड़वा लिया। हालांकि शादी की अन्य रस्में पूरी हो चुकी थीं। केवल विदाई शेष थी।
दुपहर तक इस मामले में दोनों पक्ष से तमाम लोग कोतवाली में जमा हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें