फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि बताकर वनकर्मी से मांगे रुपये

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े जाने पर मांगी माफी
विज्ञापन

0 पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, थाने से छोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क
बंडा। सांसद प्रतिनिधि बनकर एक वनकर्मी से 50 हजार रुपये की मांग की गई। आरोपी को पकड़े जाने के बाद भी पुलिस ने बिना कार्रवाई उसे छोड़ दिया। पीड़ित ने मामले कार्रवाई की मांग की है।
गांव धर्मापुर के विपिन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह नवदिया बंकी वन वीट में वाचर के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार की शाम उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सांसद प्रतिनिधि मुनीश तिवारी बताते हुए गांव ब्रजपाल नगर के एक व्यक्ति का नाम लिया और 50 हजार रुपये देने को कहा। असमर्थता जताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फोन आने के बाद वाचर परेशान हो गया और थाने जाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस व्यक्ति को रुपये देने की बात कही गई थी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कॉल खुद करना स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कहते हुए माफी मांगना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, सांसद प्रतिनिधि मुनीश तिवारी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली थी। उनकी छवि धूमिल करने वाले के खिलाफ उन्होंने एसओ बंडा को निष्पक्ष जांच करने और कार्रवाई के लिए कहा था। आगे क्या कार्रवाई हुई यह उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में एसओ बंडा ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन




‘मामले की जांच की जा रही है। किसी शराबी ने मुनीश तिवारी के नाम से रुपये मांगे हैं। रुपये मांगने वाला एक कोटेदार सहित कई लोगों से सांसद प्रतिनिधि के नाम पर फोन कर रुपये की मांग कर चुका है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
- यशपाल सिंह यादव, एसओ बंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें