फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योग में है स्वस्थ्य जीवन का राज’

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- योग शिविर का चौथा दिन
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की ओर से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क योग शिविर का बुधवार को चौथा दिन रहा। स्वस्थ जीवन-योगमय जीवन के लिए सूर्य नमस्कार समेत विविध आसनों का अभ्यास साधकों को कराया गया। शिविर आठ मई तक सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि योग से व्यक्ति जीवन में आमूल चूल परिवर्तन कर सकता है। शिविर में लगभग 60 स्त्री-पुरुष साधक प्रतिभाग कर रहे हैं। संयोजक डॉ. आनंद प्रकाश मिश्रा और जितेंद्र गुप्ता ने साधकों से अपील की कि अन्य लोगों को भी शिविर में आने के लिए प्रेरित करें। जीसी मिश्रा ने प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके साथ ही प्रार्थना और शांति पाठ के साथ चौथे दिन का शिविर संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामनिवास अग्निहोत्री, डॉ. इंदु अजनबी, महेश चंद्र द्विवेदी, अजय गुप्ता, सपना सिंघल, ज्योति गुप्ता, डॉ. सुमन रस्तोगी और अन्य साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें