फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा करते दो लोग गिरफ्तार

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जानवर ने बच्चे को टक्कर मार दी। इसको लेकर जानवर स्वामी की पिटाई की गई। एनसीआर दर्ज कराने पर आरोपी झगड़े पर आमादा हो गए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव शहवाजनगर में 25 अप्रैल को गांव निवासी फुरकान के जानवर ने गांव के ही नरेश के बच्चे को मार दिया। जिससे बच्चा एक ओर जा गिरा था और उसे मामूली चोट आ गई थी। इसको लेकर फुरकान की पिटाई की गई थी। इस मामले में नरेश और मिथलेश के खिलाफ सदर थाने में एनसीआर दर्ज कराई गई थी। इसकी भनक लगने पर आरोपी दोबारा झगड़ा करने पर आमादा हो गए। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें