फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वत्र सराहे गए भारत रत्न डॉ. अंबेडकर

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाया महा परिनिर्वाण दिवस
विज्ञापन

- अन्य संगठनाें ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भाजपा ने इसे समरसता दिवस के रूप में वृहद रूप से मनाया और संविधान निर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सांसद कृष्णाराज ने सरायंकाइयां में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में सरोज गुप्ता, रामबरन सिंह, पंकेश मिश्र, परिकेश मिश्रा, मुकेश राठौर, शिवचरन आदि मौजूद रहे। ददरौल ब्लाक के कई गांवों में पहुंचकर भाजपाइयों ने महामंत्री डीपी सिंह राठौर के नेतृत्व में समरसता दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश सह सदस्यता प्रभारी जेपीएस राठौर ने सदस्यता कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान अनुज कुमार मिश्रा, अंशुल सिंह चौहान, डॉ. भगवान दीन कनौजिया, अजय कुमार वर्मा, सुमित प्रताप भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष मंजुला बाथम के नेतृत्व में खलीलशर्की की बाल्मीकि बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर समरसता दिवस मनाया। कार्यक्रम में अंशु राजानी, रागिनी चौहान, अर्चना मिश्रा, चंद्रकांता आदि शामिल रहीं। गदियाना में नगर मंत्री छंगेलाल राठौर के नेतृत्व में समरसता दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां नगर विधायक सुरेश खन्ना ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अभियान में अनिल वाजपेयी वाण, डॉ. विनोद राठौर, सुनील सैनी, राम बहोेरे मिश्रा आदि शामिल रहे।
अभाविप ने एसएस कॉलेज में समरसता दिवस मनाया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, पूर्व राज्यमंत्री अवधेश वर्मा, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. अनुराग अग्रवाल, सौरभ सोेमवंशी, रामलखन सोमवंशी, शिवम पंडित आदि ने डॉ. अंबेडकर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. अंबेडकर स्टेडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में घंटाघर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, मुकुल बौद्ध, अनूप कुमार, रजनीश गौतम, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। जीएफ कालेज छात्रावास में भी बाबा साहेब का महा परिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर शिवपाल सिंह, आनंद कुमार, मुनेश चंद्र, भरतपाल, जगदीश चंद्रा आदि मौजूद रहे। भारतीय कोरी समाज ने ताजूखेल में कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर को नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम औतार, महेंद्रपाल, संजय कैथवार, शिव कुमार, मधुरपाल कोरी, हरीराम कोरी, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से घंटाघर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर रामसिंह, रामनाथ वर्मा, डॉ. ओरीलाल, श्रवण कुमार, प्रभुदयाल, ज्वाला प्रसाद, बुधपाल सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। लोजपा ने बिजलीपुरा में अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमित पासवान, मूंगालाल पासवान, यश भारती, रामऔतार, रामभरोसे लाल, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बीएसएनएल एससीएसटी इंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को टेलीफोन एक्सचेंज में सभा करके उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने अपना परिवार छोड़ दिया। प्रारंा में मुख्य लेखाधिकारी मनीराम प्रबुद्घ ने दीप जलाकर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्रद्घांजलि देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष राम मिलन, सचिव राजकरन, आरके राम, भुवनेश्वर दास, राजाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रोजा। भाजपा ने डा. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया। इस मौके पर नगर विधायक सुरेश खन्ना ने डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों को उनके जैसे योग्य और कुशल प्रशासक बनने की अपील की। गोष्ठी में नगर अध्यक्ष अरविंद शर्मा, अविनाश पाल, अरविंद राजपाल, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें