फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लदी मालगाड़ी से निकली चिंगारी

Sun, 30 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक्सल हार्ड होने से वैगन के पहिए हो गए थे जाम
विज्ञापन

- खराब वैगन को हटाकर मालगाड़ी रवाना की गई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ रोजा। शुक्रवार को रिलायंस के पॉवर प्लांट में कोयला लादकर जा रही मालगाड़ी के एक वैगन से चिंगारी निकलने की वजह से ट्रेन को टोडरपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। बाद में जिस वैगन से चिंगारी निकली थी, उसे हटाने के बाद ही गाड़ी को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

लखनऊ से कोयला लादकर रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन जा रही मालगाड़ी के एक वैगन में हार्ड एक्सल होने की वजह से चिंगारी छूटने लगीं। इसकी सूचना बेहटाजंगल और टोडरपुर के बीच ट्रैक पर काम कर रहे एक गैंगमैन ने ट्रेन के गार्ड राहुल को इशारे के माध्यम से दी। गार्ड ने मालगाड़ी को टोडरपुर स्टेशन पर रोक कर मालगाड़ी को चेक करने के लिए कहा। इस दौरान उसमें एक वैगन में हार्ड एक्सल होने की बात पता चली। एक्सल हार्ड होने की वजह से उस वैगन के पहिए जाम हो गए थे, इसलिए उसमें से चिंगारी निकल रही थी। इस वजह से उस वैगन को मालगाड़ी से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें