फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम गाड़ी की चपेट में आकर छात्र की मौत

Sun, 30 Nov 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर जा रहा था
विज्ञापन

- दलेलगंज में स्कूल के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रौसरकोठी। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर रेती में रहने वाले सेल्समैन प्रमोद गुप्ता के 17 वर्षीय बेटे प्रशांत गुप्ता की शनिवार सुबह डीसीएम की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने मौके से डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ला अहमदपुर रेती में रहने वाले प्राइवेट सेल्समैन प्रमोद गुप्ता का बेटा प्रशांत हथौड़ा चौराहा स्थित संजय कुमार सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कक्षा 11वीं का छात्र था। शनिवार की सुबह छह बजे प्रशांत रोज की तरह साइकिल से कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील गर्वी में रहने वाले स्कूल के अध्यापक देवेंद्र गुप्ता के घर कोचिंग पढ़ने आया था। कोचिंग पढ़ने के बाद प्रशांत घर वापस जा रहा था। दलेलगंज में श्यामलाल अंगनेलाल स्कूल के पास एक डीसीएम गाड़ी का चालक सड़क पर बैक कर रहा था। तभी वहां से गुजर रहे प्रशांत की साइकिल डीसीएम की चपेट में आकर गिर गई। प्रशांत डीसीएम गाड़ी के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम गाड़ी के चालक को हिरासत में ले लिया। घायल प्रशांत को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह पर परिवार वाले प्रशांत को बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में नगरिया मोड़ के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इकलौते बेटे की मौत से
घर में मचा कोहराम
प्रमोद की दो बेटियों कोमल और प्राची के बीच प्रशांत अकेला बेटा था। कोमल की शादी हो गई और 12 वर्षीय प्राची पढ़ाई कर रही है। प्रशांत की मौत से घर में कोहराम मच गया है। प्रशांत की मां वीना बेटे की मौत से बदहवास हो गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें