फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस तक सभी चीनी मिलों में शुरू होगी गन्ना पेराई

Fri, 21 Nov 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीएम एफआर एवं डीसीओ के साथ मिल संचालकों की हुई बैठक
विज्ञापन

- मिलों के जीएम ने बताईं चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू करने की तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले की सभी पांच चीनी मिलों में गन्ना पेराई 30 नवंबर तक शुरू हो जाएगी। इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ जिला गन्ना अधिकारी एवं सभी चीनी मिलों के जीएम एवं जीएम केन के साथ बृहस्पतिवार को एडीएम कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान सभी मिलों के संचालकों ने 30 नवंबर तक चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू करने की हामी भरने के साथ ही उसकी तिथियां भी तय कर दी हैं।
इससे किसानों को अपना गन्ना खुले में औने-पौने दामों पर नहीं बेचना पड़ेगा। न ही गन्ने को कोल्हू संचालकों को देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। खेतों में तैयार होने की कगार पर खड़ी फसलों को देखकर उनकी बिक्री करने की चिंता में पड़े गन्ना किसानों को इस टेंशन से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

सबसे पहले तिलहर कोआपरेटिव चीनी मिल में 25 नवंबर को गन्ना की पेराई शुरू होगी, जबकि पुवायां चीनी मिल, बिड़ला ग्रुप की रोजा चीनी मिल और डालमिया ग्रुप की निगोही चीनी मिल में 27 नवंबर से गन्ना की पेराई शुरू हो जाएगी। सबसे बाद में बजाज ग्रुप की मकसूदापुर चीनी मिल में 30 नवंबर को गन्ना पेराई शुरू की जाएगी। इससे नवंबर के अंतिम सप्ताह तक सभी चीनी मिलों में गन्ने की खरीद शुरू हो जाएगी।




पांच चीनी मिलों को मिले
159 गन्ना क्रय केंद्र
जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल ने बताया कि जिले की पांचों चीनी मिलों को 159 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसमें से रोजा चीनी मिल को 43, मकसूदापुर चीनी मिल को 33, निगोही चीनी मिल को 47, तिलहर चीनी मिल को 28 और पुवायां चीनी मिल को आठ गन्ना क्रय केंद्रों का आवंटन किया गया है। इनमें से अधिकांश क्रय केंद्रों पर 25 नवंबर से गन्ना खरीद शुरू हो जाएगी।




रोजा चीनी मिल ने अदा
किया किसानों का बकाया
- बृहस्पतिवार को 7.39 करोड़ रुपये किसानों को दिए
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शीतकालीन गन्ना सत्र शुरू होने पर रोजा चीनी मिल प्रशासन ने किसानों का गन्ना बकाया करीब 7.39 करोड़ की धनराशि को बृहस्पतिवार को अदा कर दिया। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। अब जिले की सभी चीनी मिलों ने किसानों का बकाया अदा कर दिया है।
विज्ञापन

बिरला ग्रुुप की रोजा चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट केन यूकेएस बिसेन ने बताया कि गन्ना किसानों का सात करोड़ 39 लाख 55 हजार रुपये अदा कर दिया गया है। अब उनकी मिल पर गन्ना किसानों की धनराशि बकाया नहीं रह गई है। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल ने बताया कि रोजा चीनी मिल पर ही किसानों का बकाया रह गया था, जिसे भी मिल प्रशासन की ओर से अदा कर दिया गया है। इससे अब जिले के सभी किसानों को उनके गन्ना मूल्य की धनराशि उन्हें मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें