फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर पूरा शहर रहा जाम

Wed, 22 Oct 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य बाजार में पूरी तरह रहा नो व्हीकल जोन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। धनतेरस के अवसर पर बाजार में जमकर भीड़ हुई। मुख्य बाजारों में नो व्हीकल जोन होने की वजह से शहर के अन्य हिस्सों में जमकर जाम लगा रहा। लोगों ने नो व्हीकल जोन में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के जवानों ने उन्हें डायवर्ट कर दिया।
दोपहर 12 बजे के बाद पंखी चौराहा से घंटाघर और चौक बाजार में सुनहरी मस्जिद से चारखंभा तक नो व्हीकल जोन कर दिया गया। इसके बाद शहर में जाम लगना शुरू हो गया। सदर बाजार चौराहा, पंखी चौराहा, लाल इमली चौराहा, खिरनी बाग चौराहा, जेल रोड, अंटा चौराहा, मालखाना मोड़, कच्चा कटरा मोड़, घंटाघर और अंजान चौकी चौराहा पर लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। सबसे ज्यादा चार पहिया वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। बाजार से सामान लेकर निकलने वाले लोगों रिक्शा मिलना मुश्किल हो गया। लोगों को सामान लेकर पैदल ही घर तक जाना पड़ा। जेल रोड पर दिन वाहन रेंग-रेगकर गुजरते रहे। दो पहिया वाहन वालों ने कई जगह गलियों का सहारा लिया। शहर के बाहर जाने वालों लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




खरीददारी करने वालों
को रही काफी आसानी
शहर के मुख्य बाजार में नो व्हीकल जोन होने से लोगों ने बगैर किसी रुकावट के आराम से खरीददारी की। जिसको जिस दुकान पर सामन चाहिए था उसने आराम से वहां रुककर सामान खरीदा। पिछले वर्षों में मुख्य बाजार में वाहन घुस जाने से जाम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें