फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के रूट के सभी खोखे और तख्त हटाए

Fri, 17 Oct 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पत्रकार से पालिका कर्मियों की हुई झड़प
विज्ञापन

- महिला पुलिस को बुलाने के बाद हटाया जा सका अवैध रूप से रखा खोखा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में लगे प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के रूट पर रखे सभी खोखे और तख्त को हटवा दिया। इस दौरान एक महिला पत्रकार का खोखा हटाने पर पालिका कर्मियों की जमकर झड़प हुई। नगर पालिका कर्मियों ने बाद में महिला पुलिस बुलाकर अवैध रूप से रखे गए खोखे को तहस-नहस कर दिया। वहीं, नगर पालिका कर्मियों का दूसरा रूप आवास-विकास कॉलोनी में नजर आया, जहां पर घरों के बाहर किए अतिक्रमण को भी हटा दिया गया।
बृहस्पतिवार को जेई एसके कनौजिया के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने टाउनहॉल ओवरब्रिज से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। साथ ही टाउनहाल तिराहे पर रखे अवैध खोखे और तख्त हटा दिए गए। इसके बाद बहल अस्पताल के पास रखा महिला पत्रकार सपना कनौजिया का खोखा पालिकाकर्मियों ने हटाया, तो उनकी बड़ी बहन से झड़प हो गई। इसी दौरान पत्रकार की बड़ी बहन को धक्का लग गया, जिस पर गुस्सा हो गईं और चीखने-चिल्लाने लगीं। इस पर पालिका कर्मियों ने अतिक्रमण हटाने का काम रोक दिया। बाद में महिला पुलिस के आने पर खोखा हटाने लगे, तो महिला पत्रकार ने अतिक्रमण हटाने का आदेश मांगा, इस पर पालिका कर्मियों ने बात एक दूसरे पर डालकर अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान सपना और उनकी बहन ने जेसीबी रोकने के लिए पालिका कर्मियों से कहा, लेकिन बात नहीं बनी और उनका खोखा तहस-नहस कर दिया गया। इसके बाद आगे रखे अतिक्रमण को भी हटाया गया।
विज्ञापन




आवास विकास कॉलोनी का
स्थाई अतिक्रमण छोड़ा
नगर पालिका कर्मियों ने मुख्यमंत्री के रूट पर रखे लकड़ी के खोखे और तख्त तो हटा दिए, लेकिन स्थाई अतिक्रमण पर हाथ भी नहीं लगाया। आवास विकास कॉलोनी में बने सड़क के किनारे अवैध रूप से लगवाए गए लोहे के जाल नहीं हटाए गए। इससे जिन लोगों के अवैध अतिक्रमण हटाए गए, उनमें खासा रोष व्याप्त रहा।
विज्ञापन




स्थाई अतिक्रमण हटाने के
बारे में कुछ न बोलूंगा: ईओ
‘मुख्यमंत्री के रूट की सफाई किए जाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत नहीं। आवास विकास कॉलोनी में स्थाई अतिक्रमण कर लगाए गए जाल या बैरिकेडिंग के संबंध में मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं।’
- मुनेंद्र सिंह राठौर, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें