फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रॉप आउट बच्चों को करेंगे 31 केंद्र

Fri, 10 Oct 2014 05:35 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी के 22 केंद्रों को मिल चुकी है अनुमति
विज्ञापन

- जूनियर के नौ केंद्रों के लिए नहीं मिले स्पष्ट निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले भर में हुए हाउस होल्ड सर्वे के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से चिन्हित किए गए बच्चों के लिए जिले भर में 31 विशेष प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे। इसमें प्राइमरी के बच्चों के लिए 22 और जूनियर के बच्चों के लिए नौ केंद्र होंगे। प्राइमरी के लिए परियोजना मुख्यालय से अनुमति मिल चुकी है।
हाउस होल्ड सर्वे के दौरान जिले भर में 888 बच्चों को चिन्हित किया गया था। इसमें आठ बच्चे विकलांग अन्य कारणों से स्कूल जाने लायक नहीं थे। 255 बच्चों को प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में नामांकित करा दिया गया। बाकी के 525 बच्चों के लिए 31 केंद्र चलेंगे। इसमें नगर शाहजहांपुर एवं नगर तिलहर के प्राइमरी स्कूलों में छह से 10 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षित करने के लिए 11-11 और 11 से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षित करने लिए शाहजहांपुर नगर में छह और तिलहर नगर में तीन विशेष प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन जूनियर स्कूलों के माध्यम से होगा। विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के जिला समन्वयक राजेश्वर सिंह ने बताया कि जल्द प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिटायर्ड अध्यापकों के
जिम्मे बच्चों की शिक्षा
ड्रॉप आउट बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी रिटायर्ड शिक्षकों की होगी। इसके लिए चार हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर रिटायर्ड शिक्षकों को रखा जाएगा। शिक्षकों की संविदा छह महीने की होगी। इसके लिए इच्छुक रिटायर्ड शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें