फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की पुरुष लॉन टेनिस टीम गठित

Fri, 10 Oct 2014 05:35 AM IST
Shahjahanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्राओं के नहीं पहुंचने से महिला टीम का नहीं हो सका गठन
विज्ञापन

- जीएफ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अकील ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंतरमहाविद्यालयी पुरुष-महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जीएफ कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में कई महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
विश्वविद्यालय टीम तैयार करने को चयन-ट्रायल आधार पर हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जमकर प्रदर्शन किया और टीम में जगह पक्की करने को खूब पसीना बहाया। प्रदर्शन के आधार पर जीएफ कॉलेज के अफजल हुसैन, बरेली कालेज बरेली के ध्रुव अग्रवाल, केसीएमटी बरेली के तुषार बाली और आरएसएम धामपुर के हेमंत विष्ट का चयन विश्वविद्यालय टीम के लिए किया गया। बालिका वर्ग में केवल जीएफ कालेज की खिलाड़ी ही थीं, अन्य महाविद्यालयाें से कोई छात्रा खिलाड़ी नहीं आई, इसलिए बालिकाओं की टीम का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से आए आब्जर्वर प्रो. एनपी सिंह की मौजूदगी में हुए चयन ट्रायल में डॉ. अब्दुल वहाब, डॉ. मुशर्रफ अली, सैयद मो. आतिफ, शिवांजय गुप्ता, अंकित कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह, राजेश झा, अभिषेक गौरव, अनुजा श्रीवास्तव, बोस्की वाजपेयी, जय प्रकाश आदि का योगदान रहा। डॉ. साजिद खान के संचालन में हुई प्रतियोगिता में क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद ने आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें