बीसलपुर। शिक्षा प्रेरकों ने दो सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तमाम शिक्षा प्रेरक मंगलवार को तहसील परिसर में जमा हुए और अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते एक वर्ष बीतने के बावजूद शिक्षा प्रेरकों का नवीनीकरण नहीं किया गया और न ही उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षा प्रेरकों में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। आधा घंटे बाद शिक्षा प्रेरकों ने प्रदर्शन खत्म कर एसडीएम दफ्तर पहुंचे और दो सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम रजनीश राय को दिया। प्रदर्शन करने वालों में संघ आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार, प्रीति देवी, ढाकन लाल, महेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, रामदेव, हाशम खां, सुमन यादव, तेजबाला, पिंकी देवी, सुखीराम मौर्य, रमेश चंद्र, यदुवीर सिंह, रजनी देवी समेत कई शिक्षा प्रेरक शामिल थे। एसडीएम ने बताया कि शिक्षा प्रेरकों के ज्ञापन को बीएसए के पास कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।