फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरटीई में 24 घंटे में 95 लोगों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 24 घंटे में 95 लोगों ने आवेदन किया है। लोगाें को लाभ देने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को नर्सरी से कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। पहले दिन दोपहर तक वेबसाइट ही नहीं खुली। दिन में दो बजे के बाद वेबसाइट ने ठीक से कार्य करना शुरू किया। इसमें 24 घंटे में 95 लोगों ने आवेदन किया है। आरटीई को लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बीएसए कार्यालय से पत्रक छपवाए गए हैं, जो लोगों में वितरित किए जाएंगे। इसी तरह फ्लैक्स भी लगाए जाने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें