फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं को बांटा 2.94 करोड़ का धन

Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
कन्याओं को बांटा 2.94 करोड़ का धन - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत बुधवार को तहसीलवार कार्यक्रम आयोजित कर मेरिट से चयनित छात्राओं को कन्या विद्याधन के रूप में 30-30 हजार के चेक वितरित किए गए। चारों तहसीलों में कुल 981 चयनित छात्राओं को दो करोड़, 94 लाख, 30 हजार रुपये के चेक दिए गए।
विज्ञापन

शहर में गन्ना शोध परिषद में हुए आयोजन में डीएम पुष्पा सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में यूपी बोर्ड की सर्वाधिक 662 छात्राओं, सीबीएसई बोर्ड की 181, आईसीएसई बोर्ड की 62, मदरसा बोर्ड की 37 और संस्कृत बोर्ड की 37 छात्राओं को कन्या विद्याधन के रूप में 30-30 हजार के चेक दिए गए। कार्यक्रम में कुल 261 छात्राएं लाभान्वित हुईं। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यापीठ की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू और संजय कुमार मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक राजेश यादव और शकुंतला देवी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए लाभान्वित हुईं छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने आभार व्यक्त किया। 
तिलहर के आरबीएम इंटर कॉलेज में कन्या विद्याधन के चेक वितरित किए गए। यहां विधायक राजेश यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्राओं को चेक वितरित किए। पुवायां में विधायक शकुंतला देवी ने कन्या विद्याधन कार्यक्रम का शुभारंभ कर छात्राओं को 30-30 हजार के चेक देकर लाभान्वित किया। जलालाबाद में काकोरी शहीद  इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू ने किया। बाद में उन्होंने 237 चयनित छात्राओं को चेक वितरित किए। सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें