फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती मालगाड़ी का डाला खुलने से अप सिग्नल टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। अप लाइन पर मंगलवार तड़के रेलवे ट्रैक पर चलती मालगाड़ी की बोगी का डाला खुल गया। इससे अप सिग्नल टूट गया। हादसा तड़के करीब 4:20 बजे हुआ। सिग्नल को दोपहर तीन बजे के बाद दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान अप ट्रेनों को कॉशन देकर पास किया गया। सिग्नल टूटने से सुपरफास्ट जनसाधारण और इसके पीछे आ रही काठगोदाम एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ की ओर से आ रही कंटेनर मालगाड़ी मंगलवार सुबह करीब 4:20 बजे पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर का डाला खुल गया। डाला खुलने से इसकी चपेट में आने से एक अप होम सिग्नल टूट गया। जबकि दूसरा क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी के गार्ड और लोको पायलट को इस बारे में पता ही नहीं चला। इसके पीछे आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस के लोको पायलट को जब स्टेशन पर सिग्नल नहीं मिला तो उसने ट्रेन रोकने के बाद पावर केबिन से संपर्क किया। इसके बाद रेलवे के टेलीफोन एंड सिग्नल विभाग को सूचना दी गई। जनसाधारण के पीछे आ रही अप लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। पावन केबिन ने मेमो मिलने के बाद कॉशन के साथ ट्रेन पास की गईं। सूचना मिलने पर सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के एसके राव, एसके विद्यार्थी, राम प्रसाद, महेश कुमार, रामवीर की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम दोपहर तीन बजे के बाद सिग्नल को दुरुस्त कर सकी। इस दौरान अप लाइन की सभी ट्रेनों को मेमो कॉशन देकर पास किया गया। इससे ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें