फौजदारी लिपिक कार्यालय पुराने भवन में रखने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां।
एसडीएम कार्यालय तहसील के नवीन भवन में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन के वकील तीसरे दिन भी धरने पर बैठे।
वकीलों ने कहा कि अधिकारी उत्पीड़न कर रहे हैं। तहसील का नया भवन राजस्व विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसके बाद भी तहसील के सभी कार्यालय और एसडीएम कार्यालय नवीन भवन में शिफ्ट कर दिए गए हैं। वकीलों ने मांग रखी कि फौजदारी लिपिक कार्यालय एसडीएम कार्यालय के पुराने भवन में ही रहना चाहिए। यदि उक्त कार्यालय पुराने भवन में शिफ्ट नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और 29 मार्च से उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरना स्थल पर वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कृष्णानंद सिंह राठौर, ओमपाल सिंह यादव, सुशील कुमार लल्ला, रामरेश सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनिल सिंह सहित तमाम वकील मौजूद रहे।