फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर तीन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटफार्म नंबर तीन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक
विज्ञापन

अप लाइन की गाड़ियां चार नंबर से गुजारी गईं
शाहजहांपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार को पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान रेल पटरियों और स्लीपर को दुरुस्त करने का काम किया गया। अप लाइन की रेलगाड़ियों का ठहराव प्लेटफार्म नंबर चार पर किया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर पटरियों को बदलने का काम पूरा हो चुका है। यहां काम पूरा होने के बाद अब प्लेटफार्म नंबर तीन पर पटरियों को दुरुस्त किया जा रहा है। रेल पथ विभाग ने सोमवार को प्लेटफार्म नंबर तीन पर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को भी ब्लॉक लिया जा सकता है। अभी काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें