फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भुलाया नहीं जा सकता सरदार पटेल का योगदान

विज्ञापन
sardar patel - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी कॉलेज में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का 68वां महापरिनिर्वाण दिवस गोष्ठी के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरदार पटेल का भारत के एकीकरण में अविस्मरणीय योगदान विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने सरदार पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश की 562 रियासतों को विलय कर कार्यकुशलता और दूरगामी सोच का परिचय दिया था। उन्होंने अपनी दृढ़ता से हैदराबाद के निजाम को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया था। राष्ट्र निर्माण में पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महेश चंद्र भास्कर ने कहा कि वारदोली के सत्याग्रह ने पटेल को देश का सरदार बना दिया था। वह किसानों के शुभचिंतक थे।
इस अवसर पर बीपीएल श्रेणी के छात्रों को यूनिफार्म भी वितरित की गई। शिक्षक राम सिंह के संचालन में हुई गोष्ठी में संजय कपूर, ज्वाला प्रसाद, अनिल कुमार, कमलेश कुमार, डीके वैश्य, वीएस शुक्ला, नवनीत शर्मा, अक्षय सक्सेना, प्रभु दयाल, श्रवण कुमार, कमल किशोर, संजय अग्निहोत्री, प्रेम सिंह, राम कुमार मौर्य आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें