फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और समाज में अमन चैन का माहौल कायम हुआ-नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार नगर पहुंचे पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बिहारी वाटिका में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास का दृष्टिकोण अपनाकर कार्य कर रही है। इससे देश व प्रदेश के विकास को गति मिलने के साथ ही समाज में अमन चैन का माहौल कायम हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ भाजपा के संगठन को मजबूती देने और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने मौजूदा समय में भाजपा को गरीब व किसान हितैषी पार्टी बताया। पूर्व में शाहजहांपुर रोड पर उबरिया मंदिर के पास नगर के अलावा मिर्जापुर व कलान क्षेत्र के गांवों से जुटे समर्थकों ने उनकी अगवानी कर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ढोल नगाड़े और जुलूस के रूप में वह नगर में पहुंचे। भाजपा के कार्यालय जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और भगवान परशुराम मंदिर पर मत्था टेका। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र गौतम, श्यामू कुशवाहा, ऋषिकांत पांडेय, सत्यवीर सिंह चौहान, भोला मिश्रा, केशव मिश्रा, मो. तारिक समेत कई गांवों के प्रधान व बड़ी तादाद में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें