फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज की शक्ति ने जीता जय भारत पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक संस्था जय भारत की ओर से महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव के अंतर्गत आर्य कन्या महाविद्यालय में टीवी रिपोर्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीएफ कॉलेज की शक्ति धात्री पांडेय ने जय भारत पुरस्कार अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सचिव अमितेश अमित, प्राचार्या डॉ. कनक रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगियों को टीवी रिपोर्टिंग पर विषय आवंटित किए गए थे। विद्यार्थियों ने बेहतरीन रिपोर्टिंग की। रोमांचकारी प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की शक्ति धात्री पांडेय ने धार्मिक स्थलों की लाइव रिपोर्टिंग प्रस्तुत कर जय भारत पुरस्कार अपने नाम कर लिया। इसी कॉलेज के अटल कुमार दूृसरे और एसएसएल कॉलेज के छात्र श्याम तीसरे स्थान पर रहे। एसएस कॉलेज की मधु पांडेय, लक्ष्मी इंस्टीट्यूट के अनमोल शर्मा, सत्यपाल सिंह महाविद्यालय की मीनाक्षी मिश्रा, आर्य महिला कॉलेज की निधि मिश्रा, एसएस लॉ कॉलेज के बिलाल अहमद और जीएफ कॉलेज की अनुज्ञा मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुरेश मिश्रा, डॉ. मयंक पांडेय रहे। संचालन राजीव कृष्ण अग्रवाल ने किया। इस मौके पर डॉ. रंजना खंडेलवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सरोज गुप्ता, रम्मन गुप्ता, डॉ. संगीता अग्रवाल, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. आलोक दीक्षित, ज्योति गुप्ता, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, संयोजक आयुष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें