फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी हेल्थ ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। संयुक्त निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य बरेली मंडल) डॉ. आरसी शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर प्रसव कक्ष का ड्यूटी रजिस्टर देखा। डॉ. शर्मा ने प्रसव कक्ष में मौजूद उपकरणों को देखा और उनके चलाने की विधि की जानकारी भी स्टॉफ से ली।
विज्ञापन

जेडी ने हाजिरी रजिस्टर में सभी की उपस्थिति भी चेक की। कोल्ड चेन में जाकर डीप फ्रीजर के तापमान के बारे में आईओ से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शीत श्रंखला का तापमान किसी भी स्थिति में मानक से अधिक नहीं होना चाहिए। क्योंकि मानक से अधिक तापमान पर वैक्सीन के खराब होने की आशंका बनी रहती है। प्रसव के बाद भर्ती महिला मरीजों से पूछताछ भी की। अस्पताल में मरीजों को कौन-कौन सी दवाओं का वितरण किया जा रहा है। कोई दवा कम तो नहीं है। स्टॉक रजिस्टर और पिछले माह का मांग पत्र भी मंगाकर देखा। मिशन इंद्रधनुष के तहत हो रहे सघन टीकाकरण का जेडी ने भौतिक सत्यपान भी किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी अब्दुल हफीज, फार्र्मेसिस्ट राहुल कटिहा, डेंटल सर्जन डॉ. अंकिता यादव, बीपीएम नूरुल सबा सहित पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें