फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में पकड़े गए 91 लोग, 40700 रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
शाहजहांपुर में चेकिंग करती रेलवे की टीम। स्रोत: रेलवे - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा, गंदगी की रोकथाम के लिए सोमवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में 91 यात्री दबोचे गए। इनसे 40700 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंकित शर्मा के नेतृत्व में बरेली, शाहजहांपुर व हरदोई के चेकिंग स्टाफ ने चेकिंग की। सीएआई एसके ठाकुर ने बताया कि चेकिंग में अप और डाउन लाइन की 15 गाड़ियाें की चेकिंग की गई। इसमें 91 यात्री पकड़े गए। उनसे 19100 रुपये किराया और 21600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। टीम को 44 यात्री बिना टिकट मिले। चेकिंग में टीटीई आशीष मीणा, आशीष शर्मा, आरएचवी चतुर्वेदी, हिना कौसर, राजेश, संजीव कुमार, बनवारी कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें