भावलखेड़ा में कैंप के दौरान ओटीएस की जानकारी देते जेई संजीव शर्मा। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। बिजली राहत योजना में बुधवार को वेबसाइट की सुस्त गति होने के बावजूद 823 पंजीकरण किए गए। तीन दिन में अब तक 1234 पंजीकरण हुए हैं।
एक दिसंबर से शुरू हुई योजना में उपकेंद्र वार शिविर लगाकर लोगाें को छूट के बारे में जानकारी दी जा रही है। गांवों में जाकर लोगाें को पत्रक बांटकर बकाया जमा करने की अपील की जा रही है। बुधवार को भावलखेड़ा में टावर के पास शिविर लगाया गया। इसमें 15 पंजीकरण कर दो लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। शिविर के दौरान वेबसाइट काफी धीमी गति से चलने से लोगों को दिक्कत आई।
इस बीच अटसलिया के जेई संजीव शर्मा, टीजी-टू भपेंद्र प्रताप सिंह आदि ने योजना के तीन चरणों के बारे में बताया। एसई जागेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 823 पंजीकरण हुए हैं। पिछले दो दिन में 411 पंजीकरण किए गए थे।