फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि और पछुआ हवा ने रात में बढ़ाई सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली एनसीआर से लेकर जिले के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि के साथ चली पछुआ हवा के थपेड़े बृहस्पतिवार शाम से जनजीवन को नश्तर बनकर चुभने लगे और रात में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। गन्ना शोध परिषद में रात को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो बीते 24 घंटे की तुलना में 2.7 डिग्री कम है। देर रात हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ होने और धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद बादल फिर से घिरने पर धूप छिनी तो लोग फिर से सर्दी से बचाव में जुट गए।
विज्ञापन

बीते दो दिन की तुलना में शुक्रवार का दिन मौसम के लिहाज से खुशगवार रहा क्योंकि देर रात बूंदाबांदी के साथ ओले गिरने और हवा चलने से मौसम ऐसा हो गया मानो हवा में बर्फ घुल गई हो। दिन निकलने तक ठिठुरन बनी रही। इसलिए धूप खिलने के साथ उसमेें जैसे-जैसे तेजी आई, सर्दी का प्रकोप कम होने लगा। इससे सड़कों से लेकर बाजारों तक चहल-पहल बढ़ गई क्योंकि मौसम खराब होने के कारण लोग दो दिन घरों से कम निकले थे। गन्ना शोध परिषद में दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो बीते 24 घंटे के मुकाबले 1.4 डिग्री अधिक है।

ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान
बंडा। बृहस्पतिवार रात तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं की फसल में हुए नुकसान पर किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। तीन दिन से हो रही हल्की बारिश के साथ बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे फसलों में नुकसान हो गया। गांव बंडा के रामनरेश, गांव गढ़िया रसूलपुर के यदुनाथ सिंह, गांव सरदारपुर के हरचरण सिंह आदि किसानों ने मुआवजा दिलाया जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें