फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का विवाद, किसानों ने उठाए रेलवे के दावों पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन का विवाद, किसानों ने उठाए रेलवे के दावों पर सवाल
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट से मिले किसान, रिकार्ड दिखाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोजा के गांव अहमदपुर नियाजपुर के तमाम किसानों ने रोजा में मंडी समिति के सामने स्थित रेलवे की जमीन को लेकर सवाल उठाए हैं। किसानों का दावा है कि जमीन उनकी है। इसका रेलवे ने कभी अधिग्रहण नहीं किया। अगर ऐसा है तो रेलवे उनको अधिग्रहण संबंधी अभिलेख दिखाए। शुक्रवार को मुख्यालय पहुंच कर किसान सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार से भी मिले।
विज्ञापन

मंडी समिति के सामने स्थित जमीन पर दो दिन पहले रेलवे ने बेरीकेटिंग शुरू कराई थी। इसका किसानों ने विरोध किया और जमीन को अपना बताया। बाद में रेलवे ने साफ किया कि जमीन रेलवे की संपत्ति है। यहां बेरीकेटिंग भी कर दी गई। किसान इल्यास, कामरान, दिलशाद, निजाकत अली, सरताज अली, स्वाले मियां, फहीम खां, शफीक खां, सुल्तान आदि शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। इनका कहना है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गईं सूचनाओं पर भी मंडल रेल मुख्यालय जमीनों के अभिलेख नहीं दे सका। किसानों का कहना है कि जमीन उनकी है और वह इस पर कब्जा नहीं छोड़ेंगे। जरूरत हुई तो आंदोलन और धरना प्रदर्शन भी करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें