फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के प्रधान स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के प्रधान स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित
विज्ञापन

0 डीएम ने गोष्ठी कर स्वच्छता सर्वेक्षण के बताए विभिन्न पहलू
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी एक अगस्त से निर्धारित मानकों पर स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान जिले में सर्वश्रेष्ठ चयनित ग्राम पंचायत के प्रधान को आगामी 15 अगस्त को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बुधवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वेक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जन सामान्य को दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वच्छता के आधार पर प्रथम स्थान पाने वाले जनपद को आगामी दो अक्तूबर गांधी जयंती को प्रधानमंत्री पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल-कालेजों, हाट-बाजारों, धार्मिक स्थलों आदि के आसपास गंदगी के तत्काल निस्तारण, जन सामान्य में सफाई के प्रति जागरूकता, ग्राम स्तरीय कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता बैठक आयोजन आदि गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने विभिन्न पेंशन भुगतान, पौधरोपण, राशन कार्ड वितरण आदि में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला आपूर्ति अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें