फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अभायन जाते समय जमौर के पास सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कांट। शाहजहांपुर रोड पर बुधवार सुबह जमौर गांव के पास डीसीएम की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था, यदि हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी 48 वर्षीय घासीराम वर्मा कांट के गांव अभायन में प्राइवेट तौर पर मरीजों का उपचार करते थे। बुधवार सुबह बाइक से अभायन जाने के लिए निकले थे। सुबह लगभग 8:30 बजे बाइक जब जमौर के पास पहुंची, तभी पीछे से आई डीसीएम ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे वह उछलकर सड़क पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। कुछ ही देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस उन्हें जिंदा होने की उम्मीद में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल के जरिये घर तक सूचना पहुंची। मृतक के दो बेटियां उर्मिला,नन्हीं बिटिया और एक बेटा वीरेंद्र है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद से पत्नी चेतना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें